Wednesday, 17 July 2013

आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे बच्चो की परवरिशः एक चनोति


       आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे बच्चों की परवरिश - एक चुनौति


                                                     नागेन्द्र शर्मा



गुवाहाटी मे स्थापित रॉयल ग्लोबल स्कूल (आर जी एस) ने असम मे ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वोत्तर के शिक्षा क्षेत्र मे एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। यहां समय समय पर शिक्षा-दर्शन और शिक्षा-विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों (रिसोर्सफुल परसंस) को आमंत्रित कर स्कूल के शिक्षकों सहित  यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को बुला कर मोटीवेट किया जाता है। यह शिक्षा सुधार और शिक्षा पद्दति को वैज्ञानिक स्वरुप प्रदान करने की दिशा मे एक प्रभावी कदम है। हाल ही मे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति सम्पन्न क्वीज मास्टर और सफल मोटीवेटर बैरी ओब्रेन (Barry Obrien) को आमंत्रित कर बच्चों की परवरिश (parenting) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस सेमिनार मे बैरी ने बच्चों की सही दिशा मे परवरिश पर जो बातें बतलाई वे सभी वस्तुनिष्ठ, तथ्यगत और सार्थक थीं। संयोगवश यह लेखक भी सेमिनार मे एक श्रोता के रुप मे और साथ ही एक अभिभावक के रुप मे उपस्थित था । बैरी ने अपने वक्तब्य के दौरान जो कुछ कहा था उसका लबोलुवाब यह है कि यदि आप चाहतें  हैं कि आपका बच्चा हिंसा का प्रदर्शन करने वाले सिरियल न देखे और नो बजे के बाद तो टीवी देखे ही नहीं तो आपको भी वही करना होगा। अर्थात् जिस अभ्यास, आदत, लत और काम से अपने बच्चे को दूर रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उनसे दूरी बना कर रखनी होगी। बैरी ओब्रेन के इस संदेश का अनुसरण पांच प्रतिशत भी अभिभावक यदि करें तो देश के बहुत बच्चों का भविष्य संवर सकता है।

सेमिनार के लगभग एक सप्ताह या तो आठ दस दिन के बाद प्रातः भ्रमण से लौटते समय अपने गुवाहाटी स्थित घर वाले अंचल (कुमारपारा) के अन्य एक अभिजात्य स्कूल मे दाखिल एक बच्चे की स्कूल बस के पिक-अप पोइंट पर पहूंचने की नियमितता को देख कर किसी का भी अवाक रह जाना स्वाभाविक है। इस बच्चे को  आरजीएस के सेमिनार मे भी देखा गया था। अतः यह तय है कि इस बच्चे के अभिभावक भी वहां मौजूद रहें होंगे। उस बच्चे के स्कूल की बस साढे सात बजे पिक-अप पोइन्ट पर पहूंच जाती है।  हर रोज देखा कि बस के केयर टेकर द्वारा फोन करने के पांच मिनट बाद बच्चे को नोकर लेकर आता है। यह प्रक्रिया हर रोज देख कर जब नोकर को टोका गया तो नोकर ने जो कुछ कहा उसे सुन कर एक सोच कोंधता है कि  इस उगती पौध का भविष्य क्या होगा। उसने कहा था – “ क्या करुं सर, रात को सोते सोते एक बज जाता है, सुबह उठ कर मै ही बच्चे को तैयार करता हूं, सबके नास्ते की तैयारी कर बच्चे का नास्ता बना कर उसे खिलाते खिलाते लेट हो ही जाती है”।  उसे सुन कर लगता है एक नहीं दस दस बैरी ओब्रेन को सुन कर भी ऐसे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के परवरिश के प्रति गंभीर नहीं होंगे। यदि ऐसा ही रहा तो देश के बच्चों के भविष्य की आर जी एस जैसे ही अन्य सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और अन्यान्य शिक्षा क्षेत्र के सुधार के लिए प्रयत्नशील संस्थाओं को इस समस्या की ओर ध्यान देना होगा।

जमाना तेजी से बदल रहा है और ऐसे मे बच्चों के एक्सपोजर का दायरा भी बढ़ना स्वाभाविक है । टीवी पर कौनसे चैनल पर क्या दिखाया जाता है यह जानकारी रखना तो आज के बच्चों के लिए आम बात है। आज अभिजात्य या कुछ कुछ सम्पन्न परिवार के बारह तेरह साल के बच्चे भी ओरकूट, फेसबुक, ट्वीटर पर अपना खाता खोलना और विभिऩ्न लोगों से सम्पर्क साधना जानते हैं। यही नहीं आज के बारह तेरह साल के बच्चे की समझ भी काफी कुछ आगे बढ़ी हुई होती है। इसलिए आज के युग मे बच्चों को अनुशासन मे रखना बहुत जरुरी है लेकिन परेशानी यह है कि आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि किस उम्र के बच्चे पर कैसा अनुशासन किया जाये। अतः नित्य परिवर्तित परिवेश मे हर अभिभावक को सतर्क रहना बहुत जरुरी है क्योंकि आज बच्चों की परवरिश उनके माता पिता और अभिभावकों के सामने बहुत बड़ी चुनौति है।

कुम्हार गीली मिट्टी को जैसा चाहे वैसा रुप दे सकता है। बच्चे भी गिली मिट्टी की तरह ही होते हैं खास कर उस समय जब बच्चा चार से बारह साल की उम्र के बीच होता है। यह समय बच्चों के लिए ग्रोथ का समय होता है। इस समय बच्चे मे जैसे संस्कार डाले जायेंगे वे उन्ही संस्कारों मे ढलते चले जायेंगे। इस उम्र तक के बच्चे के साथ कोई शारीररिक समस्या तो हजार काम छोड़ कर वैसी समस्या के निवारण के लिए तत्काल प्रयास किया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति मे माता पिता को चाहिए कि वे अपनी प्राथमिकताएँ दरकिनार कर दे और अपने बच्चे के साथ मौजूद समस्या पर अधिक से अधिक ध्यान दे। इस संदर्भ मे एक जानकारी शेयर करना चाहूंगा ---- ‘नेशनल इन्सीट्यूट ऑफ पब्लिक कोओपरेशन एण्ड चाइल्ड डेवलॉपमेन्ट’ नामक संस्थान का गुवाहाटी के खानापारा, जवाहर नगर मे रिजनल सेंटर है जहां बारह साल तक की उम्र के बच्चों की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ‘फ्री प्रोफेसनल हेल्प’ की जाती है। इसकी विस्तृत जानकारी 0361-2303049,2301843, 23016497 पर संपर्क साध कर ली जा सकती है। इन्टरनेट पर भी इसी नाम से पूरी जानकारी उपलब्ध है।







No comments:

Post a Comment