Tuesday, 13 August 2013

सोशल नेटवर्किंग बनतीजा रह हैः एक सामाजिक ब्यधि

सोसियल नेटवर्किंग फेसबुक बनती जा रही हैः एक सामाजिक ब्याधि

                                                      नागेन्द्र शर्मा

                                                                 गोलाघाट

भारतीय मनीषियों ने संसार के चार युगों की कल्पना कर समय को चार भागों मे विभाजित किया है यथा – सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलियुग जो अभी चल रहा है। मन करता है कलियुग के साथ इलेक्ट्रोनिक युग को एक उप-कलियुग के रुप मे मान्यता दी जाये। हालांकि इसके सकारात्मक उपयोगिता के पक्ष के परिप्रेक्ष्य यह संज्ञा उपयुक्त नहीं मानी जा सकती। क्योंकि छोटे बड़े उद्योग, उत्पादन और ब्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों मे इलेक्ट्रोनिक युग का जो अवदान है और जो सुविधाएं प्राप्त हो रही है यह मानव समाज के लिए वरदान स्वरुप है। यहां इलेक्ट्रोनिक युग के विभिन्न उपयोगी उपादानों की उपयोगिता और अनुपयोगिता की चर्चा अति विस्तार की आशंका को ध्यान मे रख कर सिर्फ कम्प्यूटर विषयक मुद्दो पर चर्चा करना समाचीन होगा। कम्प्यूटर का जो सकारात्मक पक्ष है उसकी आलोचना विज्ञान के अवदान को नकारना होगा। लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलूओं की ओर ध्यान आकर्षित किया जाना आवश्यक है क्योकि आज की पीढ़ी (खास कर अध्यनरत)  के युवक और युवतियां कम्प्यूटर अथवा लेप टॉप के सामने ही अपना अधिकांश समय गुजार देते हैं। मम्मी पापा बच्चों को खाने की मेज पर आने के लिए बुलाते रहते हैं लेकिन वे आया मम्मा या आई पापा कह कर न जाने कितना समय गुजार देते हैं।

शास्त्रो के अनुसार राजा परीक्षित ने कलियुग की प्रार्थना पर द्रवित हो कर कलियुग को जुआ, मद्यपान, परस्त्रीगमन और हिंसा इन चार स्थानों पर निवास करने का आदेश दिया था। कलियुग ने जब कहा कि ये चार स्थान उसके निवास के लिए अपर्याप्त है तो राजा परीक्षित ने उसको स्वर्ण मे भी निवास करने की अनुमति देदी। सवाल उठ सकता है कि इस आलेख की विषयवस्तु से राजा परीक्षित व कलियुग के उद्धरण या प्रसंग का क्या सम्पर्क है। पर जी हां, संम्पर्क है। मद्यपान से जुड़े अपराध आज दिन दहाड़े ब्यस्तत्तम सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर देखते आ रहे हैं और वह भी बिना किसी रोक टोक के। परस्त्रीगमन परोक्ष मे या लुके छुपे हो पर अंतोगत्वा उसके कुपरिणाम सामने आ ही जाते हैं और फिर हिंसा का तो कहना ही क्या। कम से कम हमारे प्रदेश असम मे हिंसा प्रतिहिंसा का स्वरुप घटता ही नहीं बढ़ता ही जा रहा है जिससे प्रदेश का जनजीवन त्रस्त है आहत है। लेकिन कम्प्यूटर से जुड़े अपराधों को (जिनको साइबर क्राइम के नाम से जाना जाता है।) को तो कोई भी जानकार अपने ऑफिस या बेडरुम मे बैठे बैठे अँजाम दे सकता है जिनके बारे मे आम आदमी तो बहुत कम जान पाता है। एक आंकड़े के अनुसार हमारे देश मे 90 प्रतिशत लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि साइबर क्राइम होता क्या है और इसको कैसे अंजाम दिया जाता है।

ऑन लाइन आर्थिक लेनदेन करने वाले यदि इसमे पूर्णतः पारंगत न हो तो ऐसे लोग साइबर क्रिमनल्स के शिकार हो जाते हैं। उनके बैंक एकाउण्ट हाईजैक कर लिए जाते हैं। अल्प और अधूरे ज्ञान वालो को तो ऑन लाइन आर्थिक लेन देन से तौबा ही कर लेनी चाहिए।

इस संदर्भ मे सोसल नेटवर्किंग फेसबुक पर जाने वाले यवक युवतियां इससे जुड़े आपराधिक क्रिया कलापों की अधिक शिकार होती देखी गई हैं। फेसबुक और इस तरह की अन्य वेबसाइट पर काफी आपत्तिजनक सामग्रियां देखने को मिलती है जो युवावों के मन मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव डालती है। अब हालात ऐसे हो गये हैं कि नोवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर ने एक अनिवार्य पाठ्य पुस्तक का रुप ले लिया है। इसक़े अलावा इंटरनेट कनेक्टीविटी भी बच्चे मांग करते हैं और सम्पन्न परिवार के अनेक अभिभावकों को यह मालुम ही नहीं रहता है कि ये सब कहां उपलब्ध है। इस मामले मे बच्चे काफी आगे निकल चुके हैं। वे स्वयं बाजार से प्रयोजनीय कम्प्यूटर, अपनी आवश्यकता के अनुकूल प्रयोजनीय एसोसिरीज तलाश कर खरीदने मे सक्षम रहते हैं। इसलिए यह कहना होगा कि एक अच्छी सुविधा का दुरपयोग हो रहा है। इसके लिए बच्चों से कहीं अधिक जिम्मेवार हैं उनके अभिभावक जो बच्चों के हाथों मे  ऐसे ऐसे मोबाइल थमा देते हैं जिन पर एक अच्छे खासे खम्प्यूटर अथवा लेपटॉप की सुविधआएं उपलब्ध रहती हैं। इस बदलते दौर में बच्चों व युवाओं पर तो फेसबुक का भूत इस कदर चढ़ गया है कि अब वे अपना हर दुख-दर्द व खुशी अपने फेसबुक फ्रेंड से शेयर कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई अपितु सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जो बच्चे व युवा अभी तक सिर्फ पढ़ाई व अपने सहपाठियों को तवज्जो देते थे। वे अब फेसबुक पर ही दोस्ती करना पसंद कर रहे हैं।

फेसबुक पर सही व जान पहचान वालों के साथ दोस्ती करने की हद तक की दोस्ती को चलो ठीक मान लेते हैं बशर्ते यह सही दिशा मे जारी रहे। पर अनजान लोगों से दोस्ती का नाम पर विवाह शादी के प्रस्तावों का आदान प्रदान होने लगते हैं तो वह किशोर किशोरियो के मां बाप को चौकस होने की आवश्यकता है। इस तरह होने वाले विवाहों के परिणाम कभी कभी बड़े भयंकर हो सकते हैं। इस लेखक ने ऐसे कई विवाह होते देखे हैं जिनमे आगे चल कर तलाक तक की नौबत बन गई।

माना कि सोशल नेटवर्किंग साइट लोगों से जुड़ने, अपने विचारों का आदान प्रदान करने का एक अनोखा मंच है। लेकिन इस प्रकार विचारों मे जब अश्लीलता आने लगे तो उससे बच कर कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है यह जानना जरूरी है। आज कल किशोर किशोरियों के बीच फेस बुक पर अपलोढ़ करने का प्रचलन काफी बढ़ चला है। लेकिन इन अपलोडेढ़ फोटो को एडिट कर इस तरह दूसरे फोटो के साथ इस तरह लगा देते हैं सर शर्म से झुक जाता है और पिर शुरु हो जाती है व्लेक मेलिंग। अतः इस बीमारी को न पालना ही अच्छा है और जो कम्प्युटिंग की टीप्स मे पूरी तरह जानकार नही है उनको तो इससे दूर ही रहना चाहिए

अगर आप फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाए हुए हैं तो आप निश्चित रूप से नुकसान झेल रहें हैं। फेसबुक से नुकसान इस प्रकार हैं –

v  समय की बरबादी- फेसबुक पर लॉगिन करने के बाद आप यह भूल जाते हैं कि आपने फेसबुक पर लॉगिन क्यों किया है और आप एक प्रोफ़ाइल से दूसरे प्रोफ़ाइल को देखने मे इतना व्यस्त हो जाते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता कि आपने कितना समय बर्बाद कर दिया।    

v   नंबर ऑफ  लाइकस (number of likes) की चिंता – अगर आपने फेसबुक पर अपना कोई फोटो अपलोड किया तो आपके दिमाग मे हमेशा यह घूमता रहता है कि कितने लोगों ने इसे लाइक किया या कमेंट किया। अगर आपके किसी फ्रेंड ने आपके द्वारा अपलोड किए गए फोटो को लाइक नहीं किया तो आप व्यर्थ मे दुखी हो जाते हैं ।

v  प्राइवसी (privacy) का खतरा – फेसबुक पर आपके द्वारा अपलोड किए गए फोटो को कोई भी डाउन्लोड कर सकता है और उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

v  जेल जाने की संभावना – फेसबुक पर यदि आपने कुछ ऐसे  कमेंट किए जिससे सरकार की या अन्य किसी लोगो की भावना को ठेस पहुचे तो वह आप पर केस कर सकता है और आपको जेल जाना पड़ सकता है।

v  बहुत सारे फ्रेंड request अवांछित लोगों से आ जाते है और अगर उनको फ्रेंड नहीं बनाया तो वे लोग दुश्मन बन जाते है।

v  कभी भी वाइरस के कारण गंदे फोटो या लिंक बिना आपके जानकारी के, आपके सारे फ्रेंड के पास पहुँच जाती है, जिससे आपको शर्मसार होना पड़ सकता है।

अगर आप इन सभी मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज ही अपना फेसबुक अकाउंट बंद (deactivate) करें और मन मे शांति प्राप्त करें।

Wednesday, 17 July 2013

आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे बच्चो की परवरिशः एक चनोति

       आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे बच्चों की परवरिश - एक चुनौति

                                                     नागेन्द्र शर्मा

गुवाहाटी मे स्थापित रॉयल ग्लोबल स्कूल (आर जी एस) ने असम मे ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वोत्तर के शिक्षा क्षेत्र मे एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। यहां समय समय पर शिक्षा-दर्शन और शिक्षा-विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों (रिसोर्सफुल परसंस) को आमंत्रित कर स्कूल के शिक्षकों सहित  यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को बुला कर मोटीवेट किया जाता है। यह शिक्षा सुधार और शिक्षा पद्दति को वैज्ञानिक स्वरुप प्रदान करने की दिशा मे एक प्रभावी कदम है। हाल ही मे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति सम्पन्न क्वीज मास्टर और सफल मोटीवेटर बैरी ओब्रेन (Barry Obrien) को आमंत्रित कर बच्चों की परवरिश (parenting) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस सेमिनार मे बैरी ने बच्चों की सही दिशा मे परवरिश पर जो बातें बतलाई वे सभी वस्तुनिष्ठ, तथ्यगत और सार्थक थीं। संयोगवश यह लेखक भी सेमिनार मे एक श्रोता के रुप मे और साथ ही एक अभिभावक के रुप मे उपस्थित था । बैरी ने अपने वक्तब्य के दौरान जो कुछ कहा था उसका लबोलुवाब यह है कि यदि आप चाहतें  हैं कि आपका बच्चा हिंसा का प्रदर्शन करने वाले सिरियल न देखे और नो बजे के बाद तो टीवी देखे ही नहीं तो आपको भी वही करना होगा। अर्थात् जिस अभ्यास, आदत, लत और काम से अपने बच्चे को दूर रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उनसे दूरी बना कर रखनी होगी। बैरी ओब्रेन के इस संदेश का अनुसरण पांच प्रतिशत भी अभिभावक यदि करें तो देश के बहुत बच्चों का भविष्य संवर सकता है।

सेमिनार के लगभग एक सप्ताह या तो आठ दस दिन के बाद प्रातः भ्रमण से लौटते समय अपने गुवाहाटी स्थित घर वाले अंचल (कुमारपारा) के अन्य एक अभिजात्य स्कूल मे दाखिल एक बच्चे की स्कूल बस के पिक-अप पोइंट पर पहूंचने की नियमितता को देख कर किसी का भी अवाक रह जाना स्वाभाविक है। इस बच्चे को  आरजीएस के सेमिनार मे भी देखा गया था। अतः यह तय है कि इस बच्चे के अभिभावक भी वहां मौजूद रहें होंगे। उस बच्चे के स्कूल की बस साढे सात बजे पिक-अप पोइन्ट पर पहूंच जाती है।  हर रोज देखा कि बस के केयर टेकर द्वारा फोन करने के पांच मिनट बाद बच्चे को नोकर लेकर आता है। यह प्रक्रिया हर रोज देख कर जब नोकर को टोका गया तो नोकर ने जो कुछ कहा उसे सुन कर एक सोच कोंधता है कि  इस उगती पौध का भविष्य क्या होगा। उसने कहा था – “ क्या करुं सर, रात को सोते सोते एक बज जाता है, सुबह उठ कर मै ही बच्चे को तैयार करता हूं, सबके नास्ते की तैयारी कर बच्चे का नास्ता बना कर उसे खिलाते खिलाते लेट हो ही जाती है”।  उसे सुन कर लगता है एक नहीं दस दस बैरी ओब्रेन को सुन कर भी ऐसे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के परवरिश के प्रति गंभीर नहीं होंगे। यदि ऐसा ही रहा तो देश के बच्चों के भविष्य की आर जी एस जैसे ही अन्य सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और अन्यान्य शिक्षा क्षेत्र के सुधार के लिए प्रयत्नशील संस्थाओं को इस समस्या की ओर ध्यान देना होगा।

जमाना तेजी से बदल रहा है और ऐसे मे बच्चों के एक्सपोजर का दायरा भी बढ़ना स्वाभाविक है । टीवी पर कौनसे चैनल पर क्या दिखाया जाता है यह जानकारी रखना तो आज के बच्चों के लिए आम बात है। आज अभिजात्य या कुछ कुछ सम्पन्न परिवार के बारह तेरह साल के बच्चे भी ओरकूट, फेसबुक, ट्वीटर पर अपना खाता खोलना और विभिऩ्न लोगों से सम्पर्क साधना जानते हैं। यही नहीं आज के बारह तेरह साल के बच्चे की समझ भी काफी कुछ आगे बढ़ी हुई होती है। इसलिए आज के युग मे बच्चों को अनुशासन मे रखना बहुत जरुरी है लेकिन परेशानी यह है कि आज के इलेक्ट्रोनिक युग मे यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि किस उम्र के बच्चे पर कैसा अनुशासन किया जाये। अतः नित्य परिवर्तित परिवेश मे हर अभिभावक को सतर्क रहना बहुत जरुरी है क्योंकि आज बच्चों की परवरिश उनके माता पिता और अभिभावकों के सामने बहुत बड़ी चुनौति है।

कुम्हार गीली मिट्टी को जैसा चाहे वैसा रुप दे सकता है। बच्चे भी गिली मिट्टी की तरह ही होते हैं खास कर उस समय जब बच्चा चार से बारह साल की उम्र के बीच होता है। यह समय बच्चों के लिए ग्रोथ का समय होता है। इस समय बच्चे मे जैसे संस्कार डाले जायेंगे वे उन्ही संस्कारों मे ढलते चले जायेंगे। इस उम्र तक के बच्चे के साथ कोई शारीररिक समस्या तो हजार काम छोड़ कर वैसी समस्या के निवारण के लिए तत्काल प्रयास किया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति मे माता पिता को चाहिए कि वे अपनी प्राथमिकताएँ दरकिनार कर दे और अपने बच्चे के साथ मौजूद समस्या पर अधिक से अधिक ध्यान दे। इस संदर्भ मे एक जानकारी शेयर करना चाहूंगा ---- ‘नेशनल इन्सीट्यूट ऑफ पब्लिक कोओपरेशन एण्ड चाइल्ड डेवलॉपमेन्ट’ नामक संस्थान का गुवाहाटी के खानापारा, जवाहर नगर मे रिजनल सेंटर है जहां बारह साल तक की उम्र के बच्चों की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ‘फ्री प्रोफेसनल हेल्प’ की जाती है। इसकी विस्तृत जानकारी 0361-2303049,2301843, 23016497 पर संपर्क साध कर ली जा सकती है। इन्टरनेट पर भी इसी नाम से पूरी जानकारी उपलब्ध है।

जीवन चिंतन 

वृद्ध माता पिता के प्रति संतान कर्तब्यहीनता                                   
                                           नागेन्द्र शर्मा  

हम पढ़े लोगों के मुंह से भी अंग्रेजी का यह कथन अक्सर सुना जा सकता है कि ऑल्ड इज गोल्ड’ । अतीत की सुखद स्मृतियों का चाहे कितना ही मूल्यांकन किया जाये कम                   
ही लगता है उसी तरह बड़े-बड़े नगरों मे अवस्थित पुस्तैनी हवेलियों, इमारतों व मकानों मे रखी वस्तुओं के मूल्यांकन के बारे मे भी कुछ इसी तरह की भावनाएं क्रियाएं करती है। बेचने वाला सोचता है ‘कीमत कहीं कम तो नहीं ली गई और खरीदने वाले के मन मे भी कुछ ऐसे ही विचार आते हैं  कि दाम दर करने पर शायद इससे भी कम मे मिल जाती। लेकिन खरीददार को यह संतोष रहता है कि कीमत जो भी हो पर वह आज दुनियां की एक दुर्लभ और नायाब वस्तु का मालिक है। भारतीयों मे प्राचीनतम दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह करने का शौक कम ही पाया जाता है लेकिन पश्चिमी देशों मे ऐसे शौकीन काफी मिल जाएंगे।
भारत मे भी धनी वर्ग के लोगों मे धीरे-धीरे यह शौक पनपता देखा जा सकता है। अपने पुराने मेज और कुर्सियों पर नई पॉलिश करा कर करीने से सजाकर रखने मे एक तरह का गर्व महसूस करते हैं। लेकिन मानव जगत के संदर्भ मे भारतीयों के प्राचीनता के प्रेम की वस्तु-स्थिति बिल्कुल भिन्न दिखलाई पड़ती है। इस पूरे आशय को कुछ इस तरह समझने की कोशिश करें तो उचित होगा कि पुरानी वस्तुओं का मूल्य समय के साथ-साथ बढ़ता जायेगा पर जहां तक मानव जगत के संदर्भ का सवाल है तो वहां मूल्य बढ़ने के बजाय घटते ही देखा जाता है। यहां मेरा संकेत बुजुर्ग और वृद्ध हो चले उन माता-पिता की ओर है, जो अपनी संपन्न संतान की उपेक्षा को ढोकर भी जीने को मजबूर हैं। माता कितनी वेदना दायक प्रसव पीड़ा सहन करती है पर जब नवजात शिशु के सुकोमल गले से उसके रौदन की आवाज सुनती है तो वह अपनी प्रसव वेदना को थोड़ी देर के लिए भूल कर एक अब्यक्त आनंद मे सरोबार हो उठती है। फिर पिता के स्नेहपूर्ण सहयोग से उसका पालन-पोषण  होता चला जाता हैं।
इस तरह के सयत्न और संवेदनशील पालन-पोषण के पीछे प्रारंभिक अवस्था मे सिर्फ मकसद एक ही रहता है कि किसी भी तरह इसको पढ़ा लिखा कर इतना लायक बना देना है ताकि यह अपने पैरों पर खड़ा हो कर अपना जीवन यापन सरलता से करते रहें। उस समय माता-पिता को दृढ़ विश्वास रहता है, कि जिस लाड़-प्यार से उसको पाल-पोस कर बड़ा कर उसे सब तरह से योग्य बनाया है, वह अपने वृद्ध माता पिता की लाठी तो बनेगा ही। इसमे संशय की कोई गुंजाइश ही नहीं हैं। उनकी धारणा यह रहती है, कि जब हमने अपना सुख, भोग विलास आदि सब कुछ त्याग कर इन्हे इस योग्य बनाया है तो उसका प्रतिदान वृद्धावस्था में हमें अवश्य मिलेगा। लेकिन खेद है, कि आज ऐसी स्थिति  नहीं रही। माता-पिता वृद्ध हो जाने पर आज की कुछ संतान इतनी खुदगर्ज हो गई है, कि वे उनके सुखमय गुजर-बसर की चिंता न कर इस अनावश्यक बोझ से राहत कैसे मिले इस पर इनका ध्यान ज्यादा केन्द्रित रहता है। पश्चिमी देशों की बातें तो कुछ अलग ही होती हैं। वहां माता-पिता को अकेले छोड़ना अथवा वृद्धाश्रम में छोड़ आने को एक सामाजिक मर्यादा मिली हुई है। लेकिन हमारे देश मे जहां श्रवण जैसे पुत्रों का इतिहास है, फिर भला इस स्थिति को कैसे स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन वक्त ने करवट ली है और इस करवट ने परम्परागत मूल्यों का अवमूल्यन कर डाला है और अब सारी मान्यतएं बदल चुकी है। यदि किसी कारणवश अकालमृत्यु न हो तो मानव जीवन मे वृद्धावस्था एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, और इस अवस्था मे मनुष्य को आक्रांत करती शारीरिक कमजोरियों का अनुभव होने लगता है। इन कमजोरियों को एक प्रोढ़ स्वाभाविक प्रक्रिया मान कर स्वीकार कर लेता है। लेकिन वही प्रोढ़ जब अपनी संतान की उपेक्षा का शिकार होने लगता है तो यही कमजोरियां मानसिक पीड़ा का कारण बन जाती है।  ऊपर से आज की महंगाई और चीजों के आसमान छूते दाम। डॉक्टरी फीस सहित मंहगा इलाज।

डिबरुगढ़ के पास जमीरा नामक चाय बगान निवासी एक वृद्ध मां ने अपनी संतान से मिल रही जिल्लत और उपेक्षा से तंग आकर उसे अपने खर्च के लिए  अदालत का  दरवाजा खटखटाना पड़ा। उसे न्याय भी मिला। लेकिन आज की आसमान छूती मंहगाई के चलते बेटों से मिलने वाली राशि कम पड़ने लगी तो उसने अपने बेटों को राशी बढाने के लिए कहा पर बेटों ने मना कर दिया।  उसने फिर अदालत मे गुहार लगाई। लेकिन  दूसरी बार उसे अदालत मे जिस जिल्लत का सामना करना पड़ा वह देश, समाज और मानवता के लिए शर्मनाक है। उसने ‘सादिन’ (गुवाहाटी से प्रकाशित असमीया साप्ताहिक) को अपनी ब्यथा का विवरण देते हुए एक पत्र लिखा जो यहां प्रस्तुत है:-
अपनी संतान से उपेक्षित एक बुजुर्ग मां का पत्रः

मैं  दो पुत्रों की 74 वर्षीय एक विधवा मां हूं। वे न तो मेरी देख भाल कर रहे थे और न मुझे कोई खर्च भेजा करते हैं। मजबूरन मैने 1996 मे डिबरुगढ़ की अदालत मे एक मां के अधिकार की मांग करते हुए एक मुकदमा (मु.क्र.19/96) दायर किया। माननीय अदालत के आदेश के अनुसार दोनो बेटे मिल कर प्रति माह 1500 रु. देने लगे। लेकिन खाने-पीने और चिकित्सा सहित अन्य खर्च के लिए उक्त राशि कम होने लगी। अत: मैंने उक्त राशि को बढ़ाने के लिए अदालत में एक और आवेदन पेश किया। मुझे गत 20-01-2011 को अदालत मे बयान देने के लिए बुलाया गया। अदालत कक्ष के बाहर  पुकारने के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी जब मुझे पुकारा नहीं गया तो मैं कक्ष के भीतर स्वत: ही चली गई। अंदर जा कर देखा तो वहां पेशकार के सिवा कोई नहीं था। वहां जाने पर मैंने देखा कि मजिस्ट्रेट और मेरे विरोधी पक्ष का वकील दोनो हीटर पर हाथ सेक रहे हैं। मुझे देखते ही विरोधी पक्ष का वकील   आग बबूला हो   उठा और कहा इस बुढ़िया को देखते ही मेरा दिमाग गर्म हो जाता है। मै इसकी सूरत तक देखना पसंद नहीं करता। सर, हो सके तो इसे बंदी बना कर जेल की कोठरी मे डाल दें। इस गहरे अपमान का घूंट पी कर भी मैंने मेजिसट्रेट से मेरा बयान लेने का अनुरोध किया। लेकिन न्याय की कुर्सी पर बैठने वाले हाकिम  तो वकील से भी अधिक क्रोधित हो कर बोला, आप अपने आपको समझती क्या है। क्या मै आपके बेटों को नहीं जानता। बेचारे सज्जन और अच्छे इनसान हैं। आप खामख्वाह उन्हे बदनाम करेने पर तुली हैं। आपकी हरकत से लगता है मै जेल का आर्डर आपके लिए दूं। दिल तो करता है आपको अपने बेटों से जो कुछ मिलता है उसे भी बंद करा कर आपको जेल भेज दूं। अब मेरा सवाल यह है कि न्यायाधीश का जब ऐसा रवैया हो तो निरीह जनता उससे क्या उचित न्याय की उम्मीद कर सकती है। क्या प्रदेश के कानून मंत्री इस ओर ध्यान देंगे ?

विनीत

एक दुखियारी माँ

                                समाप्त

वासना और प्रेम

                        वासना और प्रेम 

                                                  नागेन्द शर्मा

आम तौर पर वासना का तात्पर्य ‘ईच्छा’ समझा जाता है। ईच्छा किसी भी रुप मे व्यक्त हो सकती है। अतः ‘वासना’ शब्द का प्रयोग हम किसी भी प्रकार की ईच्छा के लिए कर सकते हैं। ज्ञान मंडल, बनारस द्वारा प्रकाशित बृहत हिन्दी कोश मे वासना शब्द का अन्य अर्थों के साथ एक अर्थ ईच्छा भी दिया गया है। अन्य अर्थों मे कामना, भ्रम आदि अर्थ भी शामिल है। यहां हम जिस अर्थ मे वासना की चर्चा कर रहे हैं वह साधारण अर्थ मे नही बल्कि एक विशेष इच्छा यानि ‘सेक्स’ के संदर्भ मे है। आज कल कम्युटर के फेस बुक पर युवक युवतियों के बीच दोस्ती का जो सम्पर्क स्थापित होता है वह इसी वासना से प्रेरित होता है। काफी संदेशों के आदान प्रदान के पश्चात यह इच्छा धीरे धीरे कितनी बलवत्ति हो उठती है यह जानने के लिए एक अवलोकन (ऑबजरवेशन) पर गौर करें। एक गृहस्थ अपनी गाय, बकरी, भैंस अथवा अन्य पालतु पशुओं को सुबह चरने के लिए खोलता है तो शाम को ये पशु अपने आप घर लौट आते ङैं। तीन चार साल तक लगातार एक गृहस्थ की गुहाल मे रह लेने के बाद यदि इनको किसी दूसरे के हाथ बेचा जाये तो ये पशु अपनी पहली गुहाल को आसानी से नहीं भुला पाते। खरीददार की गुहाल से छुटने के बाद काफी दिनों तक ये पशु बार बार लौट कर चले आते हैं। यदि इनके साथ ज्यादती न की जाये यानि बल पूर्वक बांध कर न रखा जाये तो लौट कर आने का सिलसिला बना ही रहता है। बेटियों को परिवार मे विशेष लाड प्यार और स्नेह के साथ पाला पौषा और पढ़ाया लिखाया जाता है और यह सोच कर कि बेटियां पराया धन होती हैं परिवार मे इनको कोई डांटता डपता भी नहीं। अपने भाइयों के साथ किसी बात को लेकर उलझने से मां बाप बेटियों का पक्ष लेकर बेटों को ही डांटते हैं बेटियों को नहीं। यही बेटियां फेस बुक पर अनजान युवकों सें इतनी गहरी दोस्ती कर बैठती हैं कि इस दोस्ती को प्रेम का नाम दे कर अपने मां बाप को चिंता और शौक मे डुबा कर घर से निकल आती है। कितना फर्क है सीधे साधे पालतु पशुओं और बेटियों की संवेदनशीलता मे। यह प्रेम नहीं बल्कि वासना प्रेरित या यों कहा जाये काम वासना प्रेरित सामाजिक ब्याधि है। कवि प्रवर गोपाल दास नीरज ने वासना और प्रेम को परिभाषित करते हुए एक जगह लिखा है “वासना रावण के द्वारा सीता का हरण है और प्रेम गोपियों का कृष्ण के प्रति समर्पण है।“ आज के परिवेश और सामाजिक संदर्भ मे वासना और प्रेम को इससे बेहत्तर किसी भी रुप मे परिभाषित नहीं किया जा सकता। संत-महात्माओं और विद्वान लेखकों ने वासना और प्रेम के अन्तर को अपने अपने चिंतन के आधार पर अलग अलग ढ़ंग से स्पष्ट किया है। इनके अनुसार “वासना तनाव लाती है, प्रेम विश्वास लाता है। वासना मे मांग है, प्रेम मे अधिकार। वासना एक अँग पर केन्द्रित होती है, प्रेम पूरे अस्तित्व पर। वासना हिंसा की ओर प्रेरित करती है, प्रेम बलिदान की ओर….. इत्यादि।“ इस तरह यदि गंभीरता पूर्वक विचार करें तो एक तरफ जहां वासना और प्रेम मे बड़ा अँतर है। इस अंतर को वर्तमान पीढ़ी तैयार नहीं। आज के युग मे जो युवक युवतियां प्रेम की दुहाई दे कर अपने मां बाप को मानसिक यंत्रणा देते हैं वह काम वासना युक्त प्रेम है। इस प्रकार के प्रेम के मूर्त रुप का दर्शन शाम के समय गुवाहाटी स्थित शील पुखरी वाले बगीचे मे सहज ही मे किया जा सकता है। गोलाघाट मे भी नगरपालिका उद्यान ( स्थानीय विवेकानन्द विद्यालय के सामने) मे कामयुक्त प्रेम का बिल्कुल खुला प्रदर्शन देखा जा सकता है। केवल गुवाहाटी अथवा गोलाघाट ही नही बल्कि हर सार्वजनिक बाग बगीचों मे युवक युवतियों की उपस्थिति का मानो एक ही मकसद रहता है।
उपरोक्त विचारों का एक दुसरा पक्ष भी है जिसको भी अनदेखा करना उचित नहीं होगा। आज के युग मे वासना के बिना प्रेम सम्भव भी नही है। कृष्ण और गोपियों की बात अलग है। वह युग और कालक्रम अलग था। उनके प्रेम मे सात्विकता थी काम वासना का उसमे कहीं स्थान नहीं था। लेकिन वर्तमान के समाज-तत्ववेताओं की वासना और प्रेम की विचार धारा कुछ अलग है। उनके अनुसार वासना के बिना प्रेम की कोई गति नहीं लेकिन उनकी दृष्टि मे यह वासना काम प्रेरित वासना नहीं। वस्तुनिष्ठ चिंतकों का मानना है कि वासना और प्रेम एक ही अग्नि की दो चिनगारियां है। जब वह चिनगारी शरीर पर पड़ती है और केवल शरीर को ही जलाती है, मन को आलोकित नहीं करती तब वह वासना कहलाती है। यह रुपाकार्षण मात्र ही है जिसे अंग्रेजी मे ‘लष्ट’ कह सकते हैं। लेकिन शरीर को ताप देने के साथ साथ जब वह मन को भी ताप और प्रकाश देती तब वह वासना प्रेम बन जाती है। वासना केवल शरीर को लेकर जीती है, लेकिन प्रेम शरीर के साथ साथ हृदय की मांग करता है। दूसरे वासना जातिनिष्ट और प्रेम ब्यक्तिनिष्ट होता है। एक युवक का किसी भी युवती पर अनुरक्त होना वासना है। लेकिन एक युवक का किसी विशिष्ट युवती के प्रति आकर्षण और आकुलता का अनुभव करना प्रेम है। प्रेमी युवक के लिए हर युवती, युवती नहीं होती उसके लिए एक ही युवती, युवती होती है। लेकिन वासनाग्रस्त युवक हर युवती को अपनी प्रेमिका मान लेता है। संक्षेप मे हम यह कह सकते हैं कि वासना काम साधारणीकरण है और प्रेम काम का असाधारीकरण है। वासना को छल कपट का आश्रय लेकर छुपाया जा सकता है लेकिन प्रेम अब्यक्त नहीं रह सकता। इस संदर्भ मे कवि गंग का कहना हैः-

सूरज तारो के तेज में, चन्द

छिपे नहीं बादल छायो,
चंचल नार के नैन छिपे नहीं
प्रीत छिपे नहीं पीठ दिखायो,
रण पड़े राजपूत छिपे नहीं
दाता छिपे नहीं मंगन आयो,
कवि गंग कहे सुनो शाह अकबर
कर्म छिपे नहीं भभूत लगायो।“ (गंग पदावली)
अफसोस तो यह है कि फेसबुक पर विचरण करने वाले तथाकथित प्रेमी वासना और प्रेम दोनो की गहराइयों को नहीं समझते। यह एक ऐसी सामाजिक ब्याधि है जो धीरे धीरे महामारी का रुप धारण करती जा रही है। इससे त्राण पाने के लिए परिवार मे आधायात्मिक वातावरण बनाये रखने की आवश्यकता है।

 ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Bottom of Form