Wednesday, 17 July 2013
जीवन चिंतन
वृद्ध माता पिता के प्रति संतान कर्तब्यहीनता
नागेन्द्र शर्मा
हम पढ़े लोगों के मुंह से भी अंग्रेजी का यह कथन अक्सर सुना जा सकता है कि ऑल्ड इज गोल्ड’ । अतीत की सुखद स्मृतियों का चाहे कितना ही मूल्यांकन किया जाये कम

ही लगता है उसी तरह बड़े-बड़े नगरों मे अवस्थित पुस्तैनी हवेलियों, इमारतों व मकानों मे रखी वस्तुओं के मूल्यांकन के बारे मे भी कुछ इसी तरह की भावनाएं क्रियाएं करती है। बेचने वाला सोचता है ‘कीमत कहीं कम तो नहीं ली गई और खरीदने वाले के मन मे भी कुछ ऐसे ही विचार आते हैं कि दाम दर करने पर शायद इससे भी कम मे मिल जाती। लेकिन खरीददार को यह संतोष रहता है कि कीमत जो भी हो पर वह आज दुनियां की एक दुर्लभ और नायाब वस्तु का मालिक है। भारतीयों मे प्राचीनतम दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह करने का शौक कम ही पाया जाता है लेकिन पश्चिमी देशों मे ऐसे शौकीन काफी मिल जाएंगे।
भारत मे भी धनी वर्ग के लोगों मे धीरे-धीरे यह शौक पनपता देखा जा सकता है। अपने पुराने मेज और कुर्सियों पर नई पॉलिश करा कर करीने से सजाकर रखने मे एक तरह का गर्व महसूस करते हैं। लेकिन मानव जगत के संदर्भ मे भारतीयों के प्राचीनता के प्रेम की वस्तु-स्थिति बिल्कुल भिन्न दिखलाई पड़ती है। इस पूरे आशय को कुछ इस तरह समझने की कोशिश करें तो उचित होगा कि पुरानी वस्तुओं का मूल्य समय के साथ-साथ बढ़ता जायेगा पर जहां तक मानव जगत के संदर्भ का सवाल है तो वहां मूल्य बढ़ने के बजाय घटते ही देखा जाता है। यहां मेरा संकेत बुजुर्ग और वृद्ध हो चले उन माता-पिता की ओर है, जो अपनी संपन्न संतान की उपेक्षा को ढोकर भी जीने को मजबूर हैं। माता कितनी वेदना दायक प्रसव पीड़ा सहन करती है पर जब नवजात शिशु के सुकोमल गले से उसके रौदन की आवाज सुनती है तो वह अपनी प्रसव वेदना को थोड़ी देर के लिए भूल कर एक अब्यक्त आनंद मे सरोबार हो उठती है। फिर पिता के स्नेहपूर्ण सहयोग से उसका पालन-पोषण होता चला जाता हैं।
इस तरह के सयत्न और संवेदनशील पालन-पोषण के पीछे प्रारंभिक अवस्था मे सिर्फ मकसद एक ही रहता है कि किसी भी तरह इसको पढ़ा लिखा कर इतना लायक बना देना है ताकि यह अपने पैरों पर खड़ा हो कर अपना जीवन यापन सरलता से करते रहें। उस समय माता-पिता को दृढ़ विश्वास रहता है, कि जिस लाड़-प्यार से उसको पाल-पोस कर बड़ा कर उसे सब तरह से योग्य बनाया है, वह अपने वृद्ध माता पिता की लाठी तो बनेगा ही। इसमे संशय की कोई गुंजाइश ही नहीं हैं। उनकी धारणा यह रहती है, कि जब हमने अपना सुख, भोग विलास आदि सब कुछ त्याग कर इन्हे इस योग्य बनाया है तो उसका प्रतिदान वृद्धावस्था में हमें अवश्य मिलेगा। लेकिन खेद है, कि आज ऐसी स्थिति नहीं रही। माता-पिता वृद्ध हो जाने पर आज की कुछ संतान इतनी खुदगर्ज हो गई है, कि वे उनके सुखमय गुजर-बसर की चिंता न कर इस अनावश्यक बोझ से राहत कैसे मिले इस पर इनका ध्यान ज्यादा केन्द्रित रहता है। पश्चिमी देशों की बातें तो कुछ अलग ही होती हैं। वहां माता-पिता को अकेले छोड़ना अथवा वृद्धाश्रम में छोड़ आने को एक सामाजिक मर्यादा मिली हुई है। लेकिन हमारे देश मे जहां श्रवण जैसे पुत्रों का इतिहास है, फिर भला इस स्थिति को कैसे स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन वक्त ने करवट ली है और इस करवट ने परम्परागत मूल्यों का अवमूल्यन कर डाला है और अब सारी मान्यतएं बदल चुकी है। यदि किसी कारणवश अकालमृत्यु न हो तो मानव जीवन मे वृद्धावस्था एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, और इस अवस्था मे मनुष्य को आक्रांत करती शारीरिक कमजोरियों का अनुभव होने लगता है। इन कमजोरियों को एक प्रोढ़ स्वाभाविक प्रक्रिया मान कर स्वीकार कर लेता है। लेकिन वही प्रोढ़ जब अपनी संतान की उपेक्षा का शिकार होने लगता है तो यही कमजोरियां मानसिक पीड़ा का कारण बन जाती है। ऊपर से आज की महंगाई और चीजों के आसमान छूते दाम। डॉक्टरी फीस सहित मंहगा इलाज।
डिबरुगढ़ के पास जमीरा नामक चाय बगान निवासी एक वृद्ध मां ने अपनी संतान से मिल रही जिल्लत और उपेक्षा से तंग आकर उसे अपने खर्च के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उसे न्याय भी मिला। लेकिन आज की आसमान छूती मंहगाई के चलते बेटों से मिलने वाली राशि कम पड़ने लगी तो उसने अपने बेटों को राशी बढाने के लिए कहा पर बेटों ने मना कर दिया। उसने फिर अदालत मे गुहार लगाई। लेकिन दूसरी बार उसे अदालत मे जिस जिल्लत का सामना करना पड़ा वह देश, समाज और मानवता के लिए शर्मनाक है। उसने ‘सादिन’ (गुवाहाटी से प्रकाशित असमीया साप्ताहिक) को अपनी ब्यथा का विवरण देते हुए एक पत्र लिखा जो यहां प्रस्तुत है:-
अपनी संतान से उपेक्षित एक बुजुर्ग मां का पत्रः
मैं दो पुत्रों की 74 वर्षीय एक विधवा मां हूं। वे न तो मेरी देख भाल कर रहे थे और न मुझे कोई खर्च भेजा करते हैं। मजबूरन मैने 1996 मे डिबरुगढ़ की अदालत मे एक मां के अधिकार की मांग करते हुए एक मुकदमा (मु.क्र.19/96) दायर किया। माननीय अदालत के आदेश के अनुसार दोनो बेटे मिल कर प्रति माह 1500 रु. देने लगे। लेकिन खाने-पीने और चिकित्सा सहित अन्य खर्च के लिए उक्त राशि कम होने लगी। अत: मैंने उक्त राशि को बढ़ाने के लिए अदालत में एक और आवेदन पेश किया। मुझे गत 20-01-2011 को अदालत मे बयान देने के लिए बुलाया गया। अदालत कक्ष के बाहर पुकारने के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी जब मुझे पुकारा नहीं गया तो मैं कक्ष के भीतर स्वत: ही चली गई। अंदर जा कर देखा तो वहां पेशकार के सिवा कोई नहीं था। वहां जाने पर मैंने देखा कि मजिस्ट्रेट और मेरे विरोधी पक्ष का वकील दोनो हीटर पर हाथ सेक रहे हैं। मुझे देखते ही विरोधी पक्ष का वकील आग बबूला हो उठा और कहा इस बुढ़िया को देखते ही मेरा दिमाग गर्म हो जाता है। मै इसकी सूरत तक देखना पसंद नहीं करता। सर, हो सके तो इसे बंदी बना कर जेल की कोठरी मे डाल दें। इस गहरे अपमान का घूंट पी कर भी मैंने मेजिसट्रेट से मेरा बयान लेने का अनुरोध किया। लेकिन न्याय की कुर्सी पर बैठने वाले हाकिम तो वकील से भी अधिक क्रोधित हो कर बोला, आप अपने आपको समझती क्या है। क्या मै आपके बेटों को नहीं जानता। बेचारे सज्जन और अच्छे इनसान हैं। आप खामख्वाह उन्हे बदनाम करेने पर तुली हैं। आपकी हरकत से लगता है मै जेल का आर्डर आपके लिए दूं। दिल तो करता है आपको अपने बेटों से जो कुछ मिलता है उसे भी बंद करा कर आपको जेल भेज दूं। अब मेरा सवाल यह है कि न्यायाधीश का जब ऐसा रवैया हो तो निरीह जनता उससे क्या उचित न्याय की उम्मीद कर सकती है। क्या प्रदेश के कानून मंत्री इस ओर ध्यान देंगे ?
विनीत
एक दुखियारी माँ
समाप्त
वासना और प्रेम
वासना और प्रेम
नागेन्द शर्मा
आम तौर पर
वासना का तात्पर्य ‘ईच्छा’ समझा जाता है। ईच्छा
किसी भी रुप मे व्यक्त हो सकती है। अतः ‘वासना’ शब्द का प्रयोग हम किसी भी प्रकार की ईच्छा के लिए कर सकते हैं। ज्ञान
मंडल, बनारस द्वारा प्रकाशित बृहत हिन्दी कोश मे वासना शब्द
का अन्य अर्थों के साथ एक अर्थ ईच्छा भी दिया गया है। अन्य अर्थों मे कामना,
भ्रम आदि अर्थ भी शामिल है। यहां हम जिस अर्थ मे वासना की चर्चा कर
रहे हैं वह साधारण अर्थ मे नही बल्कि एक विशेष इच्छा यानि ‘सेक्स’
के संदर्भ मे है। आज कल कम्युटर के फेस बुक पर युवक युवतियों के बीच
दोस्ती का जो सम्पर्क स्थापित होता है वह इसी वासना से प्रेरित होता है। काफी
संदेशों के आदान प्रदान के पश्चात यह इच्छा धीरे धीरे कितनी बलवत्ति हो उठती है यह
जानने के लिए एक अवलोकन (ऑबजरवेशन) पर गौर करें। एक गृहस्थ अपनी गाय, बकरी, भैंस अथवा अन्य पालतु पशुओं को सुबह चरने के
लिए खोलता है तो शाम को ये पशु अपने आप घर लौट आते ङैं। तीन चार साल तक लगातार एक
गृहस्थ की गुहाल मे रह लेने के बाद यदि इनको किसी दूसरे के हाथ बेचा जाये तो ये
पशु अपनी पहली गुहाल को आसानी से नहीं भुला पाते। खरीददार की गुहाल से छुटने के
बाद काफी दिनों तक ये पशु बार बार लौट कर चले आते हैं। यदि इनके साथ ज्यादती न की
जाये यानि बल पूर्वक बांध कर न रखा जाये तो लौट कर आने का सिलसिला बना ही रहता है।
बेटियों को परिवार मे विशेष लाड प्यार और स्नेह के साथ पाला पौषा और पढ़ाया लिखाया
जाता है और यह सोच कर कि बेटियां पराया धन होती हैं परिवार मे इनको कोई डांटता
डपता भी नहीं। अपने भाइयों के साथ किसी बात को लेकर उलझने से मां बाप बेटियों का
पक्ष लेकर बेटों को ही डांटते हैं बेटियों को नहीं। यही बेटियां फेस बुक पर अनजान
युवकों सें इतनी गहरी दोस्ती कर बैठती हैं कि इस दोस्ती को प्रेम का नाम दे कर
अपने मां बाप को चिंता और शौक मे डुबा कर घर से निकल आती है। कितना फर्क है सीधे
साधे पालतु पशुओं और बेटियों की संवेदनशीलता मे। यह प्रेम नहीं बल्कि वासना
प्रेरित या यों कहा जाये काम वासना प्रेरित सामाजिक ब्याधि है। कवि प्रवर गोपाल
दास नीरज ने वासना और प्रेम को परिभाषित करते हुए एक जगह लिखा है “वासना रावण के द्वारा सीता का हरण है और प्रेम गोपियों का कृष्ण के प्रति
समर्पण है।“ आज के परिवेश और सामाजिक संदर्भ मे वासना और प्रेम
को इससे बेहत्तर किसी भी रुप मे परिभाषित नहीं किया जा सकता। संत-महात्माओं और
विद्वान लेखकों ने वासना और प्रेम के अन्तर को अपने अपने चिंतन के आधार पर अलग अलग
ढ़ंग से स्पष्ट किया है। इनके अनुसार “वासना तनाव लाती है,
प्रेम विश्वास लाता है। वासना मे मांग है, प्रेम
मे अधिकार। वासना एक अँग पर केन्द्रित होती है, प्रेम पूरे
अस्तित्व पर। वासना हिंसा की ओर प्रेरित करती है, प्रेम
बलिदान की ओर….. इत्यादि।“ इस तरह यदि
गंभीरता पूर्वक विचार करें तो एक तरफ जहां वासना और प्रेम मे बड़ा अँतर है। इस
अंतर को वर्तमान पीढ़ी तैयार नहीं। आज के युग मे जो युवक युवतियां प्रेम की दुहाई
दे कर अपने मां बाप को मानसिक यंत्रणा देते हैं वह काम वासना युक्त प्रेम है। इस
प्रकार के प्रेम के मूर्त रुप का दर्शन शाम के समय गुवाहाटी स्थित शील पुखरी वाले
बगीचे मे सहज ही मे किया जा सकता है। गोलाघाट मे भी नगरपालिका उद्यान ( स्थानीय
विवेकानन्द विद्यालय के सामने) मे कामयुक्त प्रेम का बिल्कुल खुला प्रदर्शन देखा
जा सकता है। केवल गुवाहाटी अथवा गोलाघाट ही नही बल्कि हर सार्वजनिक बाग बगीचों मे
युवक युवतियों की उपस्थिति का मानो एक ही मकसद रहता है।
उपरोक्त विचारों का एक दुसरा पक्ष भी है जिसको भी अनदेखा करना उचित नहीं होगा। आज के युग मे वासना के बिना प्रेम सम्भव भी नही है। कृष्ण और गोपियों की बात अलग है। वह युग और कालक्रम अलग था। उनके प्रेम मे सात्विकता थी काम वासना का उसमे कहीं स्थान नहीं था। लेकिन वर्तमान के समाज-तत्ववेताओं की वासना और प्रेम की विचार धारा कुछ अलग है। उनके अनुसार वासना के बिना प्रेम की कोई गति नहीं लेकिन उनकी दृष्टि मे यह वासना काम प्रेरित वासना नहीं। वस्तुनिष्ठ चिंतकों का मानना है कि वासना और प्रेम एक ही अग्नि की दो चिनगारियां है। जब वह चिनगारी शरीर पर पड़ती है और केवल शरीर को ही जलाती है, मन को आलोकित नहीं करती तब वह वासना कहलाती है। यह रुपाकार्षण मात्र ही है जिसे अंग्रेजी मे ‘लष्ट’ कह सकते हैं। लेकिन शरीर को ताप देने के साथ साथ जब वह मन को भी ताप और प्रकाश देती तब वह वासना प्रेम बन जाती है। वासना केवल शरीर को लेकर जीती है, लेकिन प्रेम शरीर के साथ साथ हृदय की मांग करता है। दूसरे वासना जातिनिष्ट और प्रेम ब्यक्तिनिष्ट होता है। एक युवक का किसी भी युवती पर अनुरक्त होना वासना है। लेकिन एक युवक का किसी विशिष्ट युवती के प्रति आकर्षण और आकुलता का अनुभव करना प्रेम है। प्रेमी युवक के लिए हर युवती, युवती नहीं होती उसके लिए एक ही युवती, युवती होती है। लेकिन वासनाग्रस्त युवक हर युवती को अपनी प्रेमिका मान लेता है। संक्षेप मे हम यह कह सकते हैं कि वासना काम साधारणीकरण है और प्रेम काम का असाधारीकरण है। वासना को छल कपट का आश्रय लेकर छुपाया जा सकता है लेकिन प्रेम अब्यक्त नहीं रह सकता। इस संदर्भ मे कवि गंग का कहना हैः-
उपरोक्त विचारों का एक दुसरा पक्ष भी है जिसको भी अनदेखा करना उचित नहीं होगा। आज के युग मे वासना के बिना प्रेम सम्भव भी नही है। कृष्ण और गोपियों की बात अलग है। वह युग और कालक्रम अलग था। उनके प्रेम मे सात्विकता थी काम वासना का उसमे कहीं स्थान नहीं था। लेकिन वर्तमान के समाज-तत्ववेताओं की वासना और प्रेम की विचार धारा कुछ अलग है। उनके अनुसार वासना के बिना प्रेम की कोई गति नहीं लेकिन उनकी दृष्टि मे यह वासना काम प्रेरित वासना नहीं। वस्तुनिष्ठ चिंतकों का मानना है कि वासना और प्रेम एक ही अग्नि की दो चिनगारियां है। जब वह चिनगारी शरीर पर पड़ती है और केवल शरीर को ही जलाती है, मन को आलोकित नहीं करती तब वह वासना कहलाती है। यह रुपाकार्षण मात्र ही है जिसे अंग्रेजी मे ‘लष्ट’ कह सकते हैं। लेकिन शरीर को ताप देने के साथ साथ जब वह मन को भी ताप और प्रकाश देती तब वह वासना प्रेम बन जाती है। वासना केवल शरीर को लेकर जीती है, लेकिन प्रेम शरीर के साथ साथ हृदय की मांग करता है। दूसरे वासना जातिनिष्ट और प्रेम ब्यक्तिनिष्ट होता है। एक युवक का किसी भी युवती पर अनुरक्त होना वासना है। लेकिन एक युवक का किसी विशिष्ट युवती के प्रति आकर्षण और आकुलता का अनुभव करना प्रेम है। प्रेमी युवक के लिए हर युवती, युवती नहीं होती उसके लिए एक ही युवती, युवती होती है। लेकिन वासनाग्रस्त युवक हर युवती को अपनी प्रेमिका मान लेता है। संक्षेप मे हम यह कह सकते हैं कि वासना काम साधारणीकरण है और प्रेम काम का असाधारीकरण है। वासना को छल कपट का आश्रय लेकर छुपाया जा सकता है लेकिन प्रेम अब्यक्त नहीं रह सकता। इस संदर्भ मे कवि गंग का कहना हैः-
सूरज तारो के
तेज में, चन्द
छिपे नहीं
बादल छायो,
चंचल नार के नैन छिपे नहीं
प्रीत छिपे नहीं पीठ दिखायो,
रण पड़े राजपूत छिपे नहीं
दाता छिपे नहीं मंगन आयो,
कवि गंग कहे सुनो शाह अकबर
कर्म छिपे नहीं भभूत लगायो।“ (गंग पदावली)
अफसोस तो यह है कि फेसबुक पर विचरण करने वाले तथाकथित प्रेमी वासना और प्रेम दोनो की गहराइयों को नहीं समझते। यह एक ऐसी सामाजिक ब्याधि है जो धीरे धीरे महामारी का रुप धारण करती जा रही है। इससे त्राण पाने के लिए परिवार मे आधायात्मिक वातावरण बनाये रखने की आवश्यकता है।
चंचल नार के नैन छिपे नहीं
प्रीत छिपे नहीं पीठ दिखायो,
रण पड़े राजपूत छिपे नहीं
दाता छिपे नहीं मंगन आयो,
कवि गंग कहे सुनो शाह अकबर
कर्म छिपे नहीं भभूत लगायो।“ (गंग पदावली)
अफसोस तो यह है कि फेसबुक पर विचरण करने वाले तथाकथित प्रेमी वासना और प्रेम दोनो की गहराइयों को नहीं समझते। यह एक ऐसी सामाजिक ब्याधि है जो धीरे धीरे महामारी का रुप धारण करती जा रही है। इससे त्राण पाने के लिए परिवार मे आधायात्मिक वातावरण बनाये रखने की आवश्यकता है।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Bottom of Form
Wednesday, 10 July 2013
मारवाड़ी समाज के पुरोधा पुरुषः मोहनलाल जालान
मारवाड़ी समाज के पुरोधा पुरुषः
मोहनलाल जालान
नागेन्द्र शर्मा
असम के राजनैतिक क्षेत्र मे मारवाड़ी समाज की सहभागिता
के संदर्भ मे स्व राधाकृष्ण खेमका और स्व. हीरालाल पटवारी के बाद जिसका नाम
आता है वह है गोलाघाट निवासी व चाय उद्योगपति श्री मोहन लाल जालान जिन्होने
राजनैतिक क्षेत्र मे अपना दबदबा तो बनाये रक्खा लेकिन अपने स्वाभिमानी स्वभाव व
निस्वार्थ सेवाभावी प्रकृति के कारण जनता के खिलाफ जाने वाली किसी राजनैतिक चाल के
सहभागी होना कभी स्वीकार नहीं किया। यही कारण है कि एक प्रभावी ब्यक्तित्व के धनी
होने के बावजूद भी सांसद और विधायक के रुप मे जनता की सेवा करने का उन्हे अवसर
नहीं मिला। ऐसा माना जाता है कि सांसद या विधायक बनने का उन्हे मौका मिलता तो वे
आज के मौका परस्त नेताओं की जमात मे शामिल
न हो कर आम जनता के हक मे सदैव संघर्ष करते रहते।
भारतीय शास्त्रों और महान
ऋषि मुनियों मतादर्शों के अनुसार मानव चार वर्णो मे विभाजित किया गया हैः
ब्रम्हचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्त और सन्यास आश्रम। प्राचीनकाल मे इन पर अमल किया
जाता होगा। लेकिन आज के युग मे वानप्रस्थ तक तो इस ब्यवस्था का निर्वाह हो सकता है
लेकिन सन्यास आश्रम तक की सीमा मे प्रवेश करने की प्रवृति आज के मानव मे नहीं रही।
श्री जालान के जीवन मे भी ऐसी कोई झलक नहीं मिलती। वे आज भी ऱाजनैतिक रुप से
सक्रीय रहना चाहते है। लेकिन प्रथम तो उम्र के अस्सी के पड़ाव पर पहूंचने के कारण
व दूसरे आज की दुषित राजनीति उन्हे रास न आने के चलते वे सुरक्षित दूरी बना कर
चलना अधिक पसंद करते हैं। चूंकि इनके पिता
स्व. गजानन जालान एमएलसी (1939-1946) रह कर राज्य
की राजनीति मे लगातार सक्रिय रहे इसलिए श्री मोहन जालान को राजनीति विरासत
मे मिली है। अतः यदाकदा इनका राजनैतिक स्वभाव करवट लेता भी है लेकिन आज की राजनैतिक
कुटिलता और वाद-विवाद को परिलक्षित कर बड़ी चतुराई के साथ दूर हो जाते हैं।
गोलाघाट देवराज महाविद्यालय से स्नातक होने का बाद श्री जालान ने एम.ए. और
वकालत पढ़ने के लिए दीखिला लिया ही था कि पारिवारिक एक आकस्मिक घटना के चलते अपने
उच्चस्तरीय अध्ययन का उन्हे परित्याग करना पड़ा। इस बीच श्री जालान की तरुणाई अपने
चरम पर थी। इस चरममुखी तरुणाई को सक्रिय राजनीति ने आकर्षित किया और 1967 मे
प्रादेशिक यूवा कांग्रेस मे शामिल हो कर अपने कर्तब्यों का कुशलता पूर्वक निर्वाह किया।
पण्डित नेहरु के समय कांग्रेस मे जो अनुशासन था, वह उनके निधन के बाद
बिखरने लगा। कई सदस्य स्वयं को पार्टी से बड़ा समझते थे। कुछ लोगों का मानना है कि
मोरारजी देसाई भी उनमे से एक थे। उस वक्त समय समय पर कांग्रेस संगठन के साथ उनके
मतभेद सामने आने लगे थे और देश का प्रधान मंत्री बनना उनकी प्राथमिकताओं मे शामिल
था। इंदिरा गांधी को जब यह आभास होने लगा कि देसाई उनके लिए कठिनाइयाँ पैदा कर
रहें हैं तो उन्होने संगठन मे देसाई के सांगठनिक कद को छोटा करना शुरु कर दिया।
परिणाम स्वरुप नवम्बर 1969 मे संगठन का विभाजन कांग्रेस (आई) कांग्रेस (ओ) के रुप
मे हो गया। मोरारजी ने इंदिरा गांधी का साथ छोड़ कर कांग्रेस (ओ) मे शामिल हो गये।
आगे चल कर श्री जालान भी कांग्रेस (ओ) की
सदस्यता ग्रहण कर प्रादेशिक स्तर पर दल को शक्तिशाली बनाने के कार्य मे जुट
गये। उन्होने दल विभाजन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमीटी
के प्रमुख सचिव के रुप मे दलीय कार्य का निर्वाह किया और कालांतर मे निखिल
कांग्रेस कमीटी के सदस्य के रुप मे उनको मनोनीत किया गया। श्री जालान के जीवन पर वालीउल
हसनात चौधरी द्वारा लिखित और गोलाघाट एमेचर थियटर सोसाइटी द्वारा प्रकाशित एक
पुस्तक ‘समाजप्राण मोहनलाल जालान’ मे उल्लेखित तथ्यों के अनुसार जब राष्ट्रीय स्तर पर
सांगठनिक कांग्रेस का जनता पार्टी मे विलय हो गया तो स्वाभाविक है कि श्री जालान ने
भी जनता पार्टी को तन,मन और धन से सहयोग दिया। 1978 मे जनता पार्टी के एक
प्रत्याशी के रुप मे गोलाघाट जिले की सरुपथार विधान सभा सीट के लिए चुनाव मे उतरे।
लेकिन दुर्भाग्यवश केवल और केवल 631 मतो से चुनाव हार गये। लेकिन इस अस्वाभाविक हार
से श्री जालान हताश नहीं हुए और पहले से कहीं अधिक राजनैतिक जीवन के साथ अपने आपको
ओतप्रोत कर लिया। उनके राजनैतिक जीवन के साथियों मे गोलाप बरबरा, सोनेश्वर बरा,
रेनुकादेवी बरकोटोकी, नगेन शर्मा, तारीनी बरुआ, शांति दास, रवीन चौधरी, पदूम
चौहान, आलटाफ हुसैन मजुमदार, आफजालूर रहमान, चान्द मुहम्मद, चिलियस कन्दपान,
मोजामिल अलि और केशव गगै आदि प्रमुख थे। तत्कालीन राजनीति मे श्री जालान का अपना
एक स्थान और महत्व था। श्री जालान ने राजनीति मे धनबल अथवा खुशामदगिरी से अपना
स्थान नहीं बनाया वल्कि अपनी राजनैतिक दूरदर्शिता और प्रतिभा के आधार पर राज्य की
राजनीति मे अपने आपको स्थापित किया। श्री जालान कोई सांसद अथवा विधायक न बन पाये
हों लेकिन उनका निवास स्थान स्थानीय व राज्यस्तरीय राजनीतिज्ञों का सलाहगार सदैव
बना रहा और आज भी लगभग वही स्थिति है।
साहस के प्रतिरुप श्री जालानः-
“I shot dead
my people for the security of the people of your community, what else you
want.” यह मंतब्य है असम के एक मुख्य मंत्री का जो
मारवाड़ी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल के सामने असम की तत्कालीन राजधानी शिलोंग
स्थित राजभवन मे ब्यक्त किया था। यह वाकया काफी पुराना हो सकता है। लेकिन यह वाकया
श्री जालान के साहस को प्रतिबिम्बत करता है। शिवसागर मे मारवाड़ी समाज के लोगों पर
निर्मम अत्याचार किये गये, दुकाने लूट ली गई और बड़े भारी पैमाने पर आगजनी, लूटपाट
और मारपीट की वारदातें हुई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर काबू पाने मे असमर्थ हो गया
तो मारवाड़ी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल तत्कालीन मुख्य मंत्री को एक स्मारक पत्र
दे कर समाज की सुरक्षा की मांग की। मारवाड़ी समाज के इस प्रतिनिधि मंडल मे श्री
जालान के अतिरिक्त स्व. गणपतरायजी धानुका, स्व. भंवरमल सरावगी, स्व. सांवरमल खेमका
और स्व. भाष्कर शर्मा सहित राज्य के मारवाड़ी समाज कई गणमान्य ब्यक्ति शामिल थे।
मेमोरेण्डम पढ़ते ही मुख्य मंत्री गुस्से
से तमतमा उठे और मेमोरेण्डम को टेबल पर फेंकते हुए उल्लेखित मंतब्य दे डाला।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सकते मे आ गये और काटो तो खून नहीं। लेकिन युवा खून और
समाज के लिए कुछ भी कर गुजरने के जोश से ओतप्रओत श्री जालान मुख्यमंत्री के मंतब्य को सहन नहीं कर पाये और
जिस मूड मे मुख्य मंत्री ने मंतब्य दिया उसी लहजे उत्तर दिया--- आप सिर्फ असमीया
के नहीं बल्कि असम राज्य के मुख्य मंत्री हैं। यदि आपकी सोच इतनी संकीर्ण है तो
ऐसे मुख्य मंत्री से हम सुरक्षा की आशा भी
नहीं करते, यहां से दिल्ली दूर नहीं है। ऐसा कह कर श्री जालान वहां से अपने
होटल चले आये। इस वाकये का विवरण देते हुए श्री जालान ने इस लेखक को बतलाया कि
अन्ततः मुख्य मंत्री को अपनी गलती का अहसास हुआ और अपने पी.ए. को होटल भेज कर श्री
जालान को बुलाया और अपने मंतब्य पर खेद ब्यक्त करते हुए प्रतिनिधि मंडल की बातों को ध्यान से सुन कर दंगाइयों के खिलाफ
सख्त कार्रवाई करने और स्थिति पर तत्काल काबू पाने के लिए निर्देश जारी किये। यहां
यह उल्लेख करना जरूरी है कि उस समय की स्थिति और आज की स्थिति मे काफी बदलाव आ
चुका है। आज की राजनैतिक परिस्थिति मे एक मुख्य मंत्री के सामने ऐसा दुस्साहस करना
कठिन ही नहीं बल्कि नामुमकीन है। जोश मे आ कर कोई कर भी ले तो उसे तत्काल
साम्प्रदायिक रूप दे दिया जायेगा। आज के राजनैतिक
नेताओं मे वैसी सहष्णुता नहीं जैसी
तत्कालीन राज नेताओं मे थी। लेकिन फिर भी श्री जालान ने जो साहस दिखलाया उसकी
तारीफ करनी होगी। उस प्रतिनिधि मंडल मे अन्य सदस्य भी तो शामिल थे। उनमे किसी ने
भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी उस रुप मे ब्यक्त नहीं की जिस रुप मे श्री
जालान ने की थी।
सामाजिक
योगदानः- सन् 1973 तक पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी
सम्मेलन मृतप्राय तो नहीं पर सुसुप्त अवस्था मे था। उस वर्ष नगांव अधिवेशन मे श्री
जालान को अध्यक्ष, स्व. बिहारीलाल लोहिया को प्रधान सचिव व श्री नागेन्द्र शर्मा
को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। श्री जालान ने अपने सहयोगियों के साथ
पूर्वोत्तर के सभी राज्यों का दौरा कर कुल 126 शाखाओं का गठन कर समाज को जाग्रत
किया। उस समय सम्मेलन को सशक्त बनाने मे मूलचंद अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल,
राधाकृष्ण खेमका, महाबीर प्रसाद तुलसियान, गोपालचंद लोहिया, भगवानदास खेमका,
ज्योतिप्रसाद खदरिया गनपतराय धानुका, गिरधारी सराफ देवीदत्त धानुका, श्यामसुन्दर
हरलालका और जगन्नाथ बावरी सहित समाज के अनेक गणमान्य ब्यक्तियों के सक्रीय सहयोग
को श्री जालान आज भी स्मरण करते हैं। गोलाघाट के मारवाड़ी समाज का भी उन्हे पूरा
सहयोग मिलता रहा। खासकर स्व. जयदेव खंडेलवाल, स्व. पूसराज बाकलीवाल, गौरीशंकर
बिन्नानी और विजय कुमार तोदी, मदनलाल खेतान और स्व. शंकरलाल बावरी सहित अन्यान्य बहुत
से लोगों ने अपना यथा साध्य सहयोग दिया।
गोलाघाट मे स्थानीय
सार्वजनिक संस्थाओं श्री जालान का महत् योगदान रहा। फरकाटिंग गजानन जालान बालिका
विद्याल, कुशल कुंवर अस्पताल मे मातृमंगल विभाग, टाउन हिन्दी हाईस्कूल भवन,
गोलाघाट जिले मे देश पर न्यौछावर होने वालो स्मृति शहूद स्तम्भ का निर्माण नॉर्थ
इस्टर्न टी एशोसियशन की स्तापना और गजानन जालान सेवा सदन निर्माण के लिए एक
विस्तार भूमि का दान इत्यदि कुछ नाम है जो श्री जालान की दानशीलता और इनके सामाजिक
दायित्वबोध को ब्यक्त करते रहेंगे। इस प्रकार जालान का जीवन एक ऐसा संस्थान है जिससे
आज की पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है।
समाप्त
मानवता भ्रष्ट हुई, नैतिकता नष्ट हुई, ऐ गंगा ! तू बहती हो क्यों
जीवन
दर्शन
“मानवता भ्रष्ट हुई, नैतिकता नष्ट हुई, ऐ गंगा ! तू बहती हो क्यों
इस
सवाल का जवाब महाबाहू ब्रम्हपुत्र को भी देना होगा
नागेन्द्र शर्मा
अमरत्व को प्राप्त भूपेन दा आज
हमारे बीच नही रहे लेकिन जैसे शंकरदेव माधधदेव महाप्रयाण कर गये पर उनके कृतत्व और
ब्यक्तित्व के चलते वे महापुरुष असम के जन जीवन मे आज भी मौजूद हैं और चन्द्र-सूर्य
की तरह सदैव मौजूद रहेंगे उसी तरह भूपेन दा भी जिनके मन-मष्तिक और ब्यक्तित्व मे संगीत सहित कई कलाओं का समावेश था असम के सामाजिक और
सांस्कृतिक जीवनाकाश पर ध्रुव तारे की तरह सदैव चमकते रहेंगे। गंगा नदी भारतीय
आध्यात्म और संस्कृति की गहन आस्था है। उसी आस्था की प्रतीक गंगा को भूपेन दा का
कवि हृदय सवाल करता है ऐ गंगा ! भ्रष्ट होती मानवता और
विलुप्त होती नैतिकता को देख कर भी तुम्हारा प्रवाह स्तम्भित क्यों नही हो जाता।
पतित पावनी कहलाने वाली ऐ गंगा ! तुम अचम्भित हो कर स्थिर
क्यों नहीं हो जाती हो, आखिर तुम क्यों बहती हो ? यही सवाल असमी धरा से हो कर
प्रवाहित होने वाले ब्रम्हपुत्र से भी किया जाना चाहिए। क्योकि ब्रम्हपुत्र भी तो
उसी स्थान को स्पर्श करते हुए असम मे प्रवेश करता है जिस स्थान पर ऋषि परशुराम को
मातृहत्या के पाप से मुक्ति मिली थी।
फरशुराम
कुण्ड जैसे तीर्थ स्थल और मां कामाख्या का धाम कहलाने वाले असम मे नरमेघ, अपहरण और हत्या, अबोध व भोली भाली
नवयुवतियों के सामुहिक बलात्कार के समाचार अखबारों मे और इलेक्ट्रोनिक मिडिया पर
बराबर आते है। ऐसे मे मानवता और नैतिकता सिर्फ किताबें बातें रह गई है। एक असमीया
अखबार ‘सादिन’ मे छपी सामुहिक बलात्कार की शिकार एक किशोरी की खबर ने ही मुझे ‘जीवन दर्शन’ की इस
कड़ी को लिखने के लिए प्रेरित किया। अखबार
के अनुसार विजया दशमी के दिन तक पूजा का उत्साह और आनंद बरकरार था। चांदमारी फ्लाइओवर ब्रिज के आजु बाजु से कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन देख कर आ
रहे थे तो कुछ लोग देखने जा रहे थे। रात का समय अर्धरात्रि की ओर बढ़ रहा था। इतने
मे राहगिरों ने फ्लाइओवर के नीचे पांच पांच दरिंदो की शिकार एक किशोरी को क्षत
विक्षत अवस्था और फटे वस्त्रों मे राह चलते लोगों की ओर लगभग नग्न पीठ किये पड़े
देखा। लोगों को लगा जैसे वह उऩ दरिदों को सजा दिलाने और अपनी मदद के लिए कारुणिक याचना
कर रही हो। सामाजिक मर्यादा को ध्यान मे रखते हुए अखबार ने बलात्कार की शिकार
किशोरी का पूर्ण परिचय नहीं लिखा सिर्फ इतनी सूचना दी कि किशोरी का घर पाठशाला के
पास किसी गांव मे है। हां,
पिड़ित किशोरी उस समय किस स्थिति रही होगी उसके एक स्कैच की कल्पना तोकी जा सकती
है।
दरिंदों की हवश की शिकार किशोरी का पिता
एक होटल मे हलवाई का काम करता है। पूजा के दौरान वह अपने पिता के साथ ही थी और
दशमी वाले दिन अपने घर जाने वाली थी। हलवाई पिता ने उसके साथ समौसे भेजने के लिए
रोक लिया। समौसे अभी पक रहे थे। किशोरी समौसे पकने के इंतजार मे होटल के बाहर यों
ही जरा टहल रही थी। इतने मे एक मारुती वान किशोरी के पास आकर रुकी। वान मे से एक
बड़ी उम्र की एक लड़की बाहर आई और किशोरी का नाम लेकर गाड़ी के पास बुलाया और कहा –
‘ अरे
! तुम यहां कैसे
? चलो,
गाड़ी मे गांव चलते हैं ’। गांव
की भोली भाली आठवीं की छात्रा वह किशोरी कार मे सफर करने के लालच मे बैठ गई। थोड़ी
दूर जाने पर उसने पीछे मुड़ कर देखा कि तीन लड़के पीछे की सीट पर मुंह मे सिगरेट
दबाये बैठे हैं। किशोरी कुछ सहमी जरूर लेकिन यह पूछने का साहस नहीं जुटा सकी कि ये
कौन है। थोड़ी दूर जाने के बाद गाड़ी टिहू मे रुकी और दो और लड़के सवार हो गये और
बड़ी उम्र वाली लड़की गाड़ी से उतर गई। किशोरी के बयान के अनुसार पांचों लड़को की
उम्र 18 से 23 साल के बीच रही होगी। उसके बाद चलती गाड़ी मे किशोरी पर जो जुल्म
किया गया उसके विशद विवरण की आवश्यकता नहीं है। दरिंदो की शिकार किशोरी को होश आया
तब तक उसका सब कुछ लुट चुका था। वे वहशी दरिंदे क्षत विक्षत किशोरी को चांदमारी
फ्लाईओवर के नीचे फेंक कर फरार हो गये। उसके बाद आमतौर पर जो हुआ करता है वही हुआ।
खबर मिने पर पुलिस आई और परम्परागत रुप से जो कार्रवाई होती है वह हुई। किशोरी को
गोल्ड नामक एक स्वयं सेवी संस्था को सौंप दिया गया और खबर के अनुसार वह किशोरी आज
भी वहीं है।
अब प्रश्न यह है कि भूपेन दा के बाद असमी
धरा पर क्या कोई भी ऐसा कवि हृदय ऐसा नहीं बचा है जो महाबाहू ब्रम्हपुत्र से पूछे ‘ ऐ ब्रमहपुत्र ! क्या ध्वंशलीला ही तुम्हारी नियति है। जिस धरा
पर से प्रवाहित हो कर अपने गंतब्य की ओर बढ़ रहे हो उस धरा की भ्रष्ट होती मानवता
और नष्ट होती नैतिकता पर तुम्हारी नजर क्यों नही जाती। तुम्हारे महाबाहू उनकी
गर्दन तक क्यों नहीं पहूंचते जो मानवता और नैतिकता की हत्या कर रहें हैं ?
सम्पात
Subscribe to:
Posts (Atom)

